बहादुरगंज में कैंडल मार्च: मौलाना तौसीफ रजा को न्याय की मांग, ट्रेन सुरक्षा बढ़ाने की उठी आवाज

SHARE:

निसार अहमद /बहादुरगंज

मौलाना तौसीफ रजा की संदिग्ध मौत के बाद जिलेभर में आक्रोश का माहौल है।उसी क्रम में बहादुरगंज में शनिवार को रजिस्ट्री ऑफिस से झांसी रानी चौक तक एक कैंडल मार्च निकाला गया।मालूम हो कि उर्स से लौटने के दौरान बरेली कैंट स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक से तौसीफ रजा का शव बरामद किया गया था ।


कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने सरकार से रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और इस तरह की घटनाओं से डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने कहा कि अगर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती हैं।


प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि सभी ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और मौलाना तौसीफ रजा के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। लोगो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे रेलवे ट्रैक पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


इस मौके पर प्रोफेसर मुसब्बिर आलम, मुफ्ती रजा सबीर, मौलाना कलाम नूरी, मौलाना सरवर, मौलाना काजिम, मौलाना गुलाम सरवर, मुनाजिर आलम, एहतेसाम अंजुम समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई