कोढ़ा /कटिहार – थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत के वार्ड संख्या 4,नवटोलिया गांव में उस वक्त मातम पसर गया ।जब मखाना के खेत में डूबने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की असामयिक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय श्री श्याम नंद सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार सिंह मखाना के खेत की ओर गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने या गहरे पानी का अंदाजा न मिल पाने के कारण वह डूब गए।
काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उनका शव खेत के पानी में मिला। राजेश कुमार सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
इस घटना के बाद से नवटोलिया गांव के वार्ड संख्या 4 में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है।




























