राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित

SHARE:

9 मई को होगा मामलों का निपटारा

कोढ़ा /कटिहार – आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण करना और आम जनता को सुलभ न्याय दिलाना है।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने ‘सुलह से समाधान’ के मंत्र पर चर्चा की। प्रशासन द्वारा अपील की गई कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने छोटे-मोटे विवादों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचाने के लिए लोक अदालत का सहारा लें। लोक अदालत में मुख्य रूप से निम्नलिखित मामलों की सुनवाई और ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा । जैसे दीवानी मामले: जमीन विवाद, बैंक रिकवरी, और उपभोक्ता फोरम से जुड़े मामले, आपराधिक शमनीय,


चेक बाउंस , ट्रैफिक चालान और आपसी मारपीट के समझौते योग्य मामले।


पारिवारिक विवाद वैवाहिक विवाद और भरण-पोषण से संबंधित मुद्दे। बिजली और पानी बिल के बकाया मामले आदि शामिल है । सभागार में जानकारी दी गई कि लोक अदालत में मामलों के निपटारे से न केवल समय की बचत होती है, यदि पहले कोर्ट फीस जमा की गई है, तो समझौता होने पर वह वापस मिल जाती है। इसका फैसला अंतिम होता है और इसके खिलाफ कहीं अपील नहीं की जा सकती, जिससे विवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।

बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कमलेश सिंह देऊ, विजय श्रीवास्तव चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसेल, देव कुमार झा डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसेल, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित, प्रधान सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकार मित्तल कुमार, जिला प्रशिक्षक,जिला पंचायत राज विभाग, कटिहार सहित प्रखंड के दर्जनों कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई