कटिहार – शहर के टाउन हॉल में उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर निदेशक डॉ.एसके सुमन की माताजी श्रीमती जयमाला देवी का आशीर्वाद मिला । वही कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके. सुमन, जेडीयू के प्रदेश महासचिव शिवप्रकाश गारोदिया, समाजसेवी नरोत्तम जोशी एवं व्यवसायी नरेश शर्मा की उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान सीबीएसई कक्षा 10 वीं परीक्षा में जयमाला शिक्षा निकेतन के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रियंशु राज 97 प्रतिशत , हर्ष आर्यन फीसदी , कल्पना 94, गौरव कुमार 94, अफीफा तबस्सुम 94 प्रतिशत, हर्ष कुमार 93 फीसदी , दीक्षा रानी 92 एवं बबीता कुमारी 92 प्रतिशत अंक पाने वाले को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र,मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 11वीं तक के उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों को भी अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
यह भव्य आयोजन संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत निदेशक डॉ. एसके सुमन ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनके छात्र जीवन में यह जानकारी समय पर नहीं मिल पाई कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी इंटर स्तर से ही प्रारंभ हो जाती है। जिसके कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही सही मार्गदर्शन प्रदान करना संस्थान का उद्देश्य है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसी सोच के साथ जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्र आज देशभर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे विद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चार वर्षों में जिन अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था के अनुसार सहयोग किया है, उनके बच्चे आज सफलता के शिखर पर पहुँच रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल एके निराला, वरिष्ठ शिक्षक बीके वर्मा, मिथिलेश सिंह, मिथिलेश झा, त्रिलोकी मंडल,अमित कुमार,जयंत चटर्जी, लोकनाथ लोकप्रिय, कुमार योगेश झा, अनुरंजन कुमार, गोपाल सिंह, जयंत मुखर्जी, नूर अख्तर, कामरूप हक, खुशबू, सीमा कायस्कर, निशा, सिम्मी, मनीषा, नेहा, रुचि गामी, पिंटू गामी, खुशबू अविलाशा, शेर्या, अन्नू कौर, ऐन झा, सौरव कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं अत्यंत प्रतिभाशाली हैं और आने वाले समय में विद्यालय के साथ-साथ जिला,राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगे।


























