धुमधाम ने मनाई गई मेही परमहंस जी महाराज की जयंती

SHARE:

कोढा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत में महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की गुरु जयंती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। प्रातःकाल सत्संग प्रेमियों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे क्षेत्र को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया। भजन-कीर्तन और गुरु वंदना के साथ निकली इस फेरी ने लोगों को यह संदेश दिया कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मा की शुद्धि और परम सत्य की प्राप्ति है।

महर्षि मेही परमहंस जी ने सदैव ‘साधना, सेवा और सत्य’ के मार्ग को अपनाने का उपदेश दिया। सत्संग भवन झीकटिया में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भजन, ध्यान और प्रवचन का विशेष आयोजन हुआ। भजनों के माध्यम से भक्तों ने ईश्वर के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, वहीं ध्यान साधना ने उन्हें भीतर की शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव कराया।

प्रवचनों में संतों और वक्ताओं ने संतमत के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु का सान्निध्य ही मनुष्य को अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाता है। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन भी किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने महर्षि मेही परमहंस जी के दिखाए मार्ग—आत्मचिंतन, ध्यान और नैतिक जीवन—पर चलने का प्रण लिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!