सेवानिवृत्ति पर कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाई

SHARE:

कटिहार – केबी झा कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी विजयनाथ मिश्रा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जहां छात्रों और शिक्षकों ने अपने वर्षों के सफर की यादों को साझा किया।समारोह में विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज के उनके साथ बीते अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों को साझा किया।

उन्होंने शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुछ छात्र भावुक भी हुये।इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रो. सतीश मिश्रा ,प्रो. विनय कुमार पांडे ,प्रो. जितेश कुमार,प्रो. हरिओम कुमार , राहुल झा,शशि कपूर,अजय कुमार,सुबोध मिश्रा,बंसी कुमार, लक्ष्मी मिश्रा,मदन झा आदि मौजूद थे। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह भी उपस्थिति रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई