किशनगंज :गंधर्वडांगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 लीटर विदेशी शराब के साथ गाड़ी जब्त

SHARE:

मुरलीधर झा /दिघलबैंक /किशनगंज

किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।उसी क्रम में गंधर्वडांगा थाना
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए 117 लीटर विदेशी शराब जब्त करने में सफलता हासिल किया है।यह कारवाई थाना क्षेत्र के कुम्हिया चौक के निकट गुप्त सूचना के आधार पर की गई साथ ही वाहन भी जब्त किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक
पुलिस गश्त के दौरान एक कार (नंबर डेब्लू बी 06 जी 7696) से 117.25 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि 172 बोतल शराब बरामद की गई और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

श्री कुमार ने कहा कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही मामले में संलिप्त तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार के साथ, नितेश कुमार, रोशन कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई