किशनगंज:फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना उत्तरप्रदेश के नोएडा से हुआ गिरफ्तार, फर्जी निवेश कंपनी के माध्यम से 81.83 लाख की हुई थी ठगी

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।दिघलबैंक निवासी आरोपी इकबाल अहमद को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से 26 अप्रैल को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर किशनगंज लाया गया है।कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा की गई।

किशनगंज पुलिस के द्वारा गुरुवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की दिधलबैंक थाना क्षेत्र से फर्जी निवेश कंपनी के माध्यम से 81.83 लाख की ठगी की गई थी।

आरोपी दो वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध दिधलबैंक थाना में ठगी और गबन का मामला दर्ज था।एसपी संतोष कुमार पुलिस के दिशा-निर्देशन में गठित विशेष टीम के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लातातर छापेमारी की जा रही थी।

वर्ष 2022 में बहादुरगंज रोड स्थित एक फर्जी कंपनी स्थापित की गई थी। भोले-भाले लोगों को अधिक ब्याज का प्रलोभन देकर उनसे विभिन्न किश्तों में कुल 81.83 लाख की ठगी कर लिया गया था।

इस संदर्भ में दिघलबैंक थाना में वर्ष 2024 में प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम द्वारा तकनीकी सूचना के आधार पर इस कांड के एक अन्य आरोपी अफजल अहमद दिघलबैंक निवासी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई