प्रेम नगर रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी,3 महिला और 5 पुरुष गिरफ्तार

SHARE:

देह व्यापार धंधे के विरुद्ध किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन महिला और पांच पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपत्तिजनक सामान किया गया बरामद

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में बाहर से बहला फुसला कर लाई जा रही युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने का धंधा फल फूल रहा है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधिक्षक किशनगंज के नेतृत्व मे जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा बुधवार की देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया।


जहां पुलिस की छापेमारी के साथ ही रेड लाइट एरिया में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया साथ ही साथ देह व्यापार के धंधे में संलिप्त लोग इधर उधर भागने लगे।जहाँ भागने के क्रम में पुलिस ने 5 पुरुष और 3 महिला को गिरफ्तार किया है।वहीँ गिरफ्तार सभी अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए जेल भेजा गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में अवैध तरीके से देह व्यापार धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। जहां पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर किशनगंज पुलिस उपाधिक्षक के नेतृत्व मे एक छापेमारी दल का गठन कर धावा बोला गया। छापेमारी के दौरान रेड लाइन एरिया के देह व्यापार के विभिन्न ठिकानों से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया एवं पुलिस को देख कर भाग रहे पांच व्यक्ति को धड़ दबोचा गया है।


पुलिस गिरफ्त में आये देह व्यापार में संलिप्त पौआखाली थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी रसिया निवासी उमेश कुमार (19) एवं राम कुमार (18), नटुआपाड़ा बहादुरगंज निवासी गफ्फार आलम(56), पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद निवासी अकाली शेख (35) तथा आमबाड़ी बहादुरगंज निवासी सरकूल आलम (25) और संचालिका मनु आरा (40 वर्ष) के साथ अन्य दो महिलाओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।


प्रभारी थाना अध्यक्ष बहादुरगंज मो. दिलशाद ने बताया की पकड़े गए सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद गुरुवार के दिन न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए जेल भेजा गया है, साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई