संवाददाता:बिपुल विश्वास
नाला के गंदे पानी के जल जमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने सड़क जाम कर नप प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन।
इस दौरान नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। फारबिसगंज के मध्य में हॉस्पिटल रोड के समीप अवस्थित व्यवसायिक दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण फुलवरिया हाट के मुख्य सड़क पर नाला का कीचड़युक्त गंदे पानी के जल जमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने मंगलवार को अपने अपने दुकानों को बंद रख कर हड़ताल कर हॉस्पिटल रोड मुख्य सड़क पर धरना दे कर सड़क जाम कर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन कर रहे पीड़ित दुकानदारों ने फुलवरिया हाट को नप के विकास से बचाओ का नारा न केवल नारा लगाया बल्कि मुख्य सड़क पर उक्त नारा लिखा हुआ बोर्ड भी लगा दिया.प्रदर्शन कर रहे पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि हाट के सामने व हॉस्पिटल रोड के किनारे अवस्थित नाला का कीचड़ युक्त गंदा पानी हाट में प्रवेश करने वाले मुख्य सड़क पर लग जाने से ग्राहक हाट में नही आ रहे हैं जिससे दुकानदारी प्रभावित हो रहा है.
कहा कि लगभग 9 महीना से नाला के कीचड़युक्त गंदे पानी के जल जमाव से वे लोग परेशान है लेकिन नप प्रशासन जल निकासी को ले कर कई समुचित व्यवस्था या समाधान नही कर रही है.नगर परिषद प्रशासन के द्वारा केवल आश्वासन ही मिलता रहा है लेकिन आज तक गंदे नाले के जल जमाव से निजात दिलाने के लिए कोई समाधान नही किया गया.
























