बारसोई /कटिहार – रविवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान व बारिश से बारसोई प्रखंड के कर्णपुर पंचायत स्थित निंधौर गांव में करीब एक दर्जन बिजली पोल गिरकर टूट गए। इससे निंधौर समेत दो पंचायतों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित हो गया हैपेयजल संकट,मोबाइल नेटवर्क समस्या और कारोबार पर भी असर पड़ा है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर पोल-तार के कारण हर साल ऐसी स्थिति बनती है।
ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब मरम्मत कर बिजली बहाल करने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने कहा कि बिजली सुचारू ढंग से बहाल हो इसके लिए मिस्त्री कार्य कर रहे है। जल्द ही बिजली बहाल हो जाएंगे।



























