इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तारनेपाल से किशनगंज होते हैदराबाद तक फैला था साम्राज्य 

SHARE:

तेलंगाना पुलिस के सहयोग से रजा आलम की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी

किशनगंज पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाई 

किशनगंज /राजेश दुबे 

किशनगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष छापेमारी अभियान के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की 515.670 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। दरअसल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पोठिया थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी तैयबपुर गांव में एक घर पर अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह बड़ी मात्रा में हेरोइन की खरीद-बिक्री के लिए जुटने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक सह जिला आसूचना इकाई प्रभारी मो. मुश्ताक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।टीम ने फुलवाड़ी तैयबपुर स्थित बड़ापोखर के पास वाहिद के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद पांच लोग भागने लगे, जिनमें से तीन को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहवर आलम (40 वर्ष), निवासी पानबाड़ा, पोठियारफीक अंसारी (40 वर्ष), निवासी पानबाड़ा, पोठियामो. सद्दाम (32 वर्ष), निवासी छतरगाछ, पहाड़कट्टा के रूप में हुई हैं। जबकिदो आरोपी वाहिद (घर का मालिक) और हमिदुल (मोटरसाइकिल मालिक) अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से हेरोइन के साथ एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि 

जांच में सामने आया है कि फरार आरोपी वाहिद का परिवार नेपाल में रहता है और वह नेपाल से आकर किशनगंज में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार संचालित करता था। यह गिरोह पिछले कई वर्षों से सक्रिय था और बड़े पैमाने पर तस्करी कर रहा था।उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क की कड़ियां नेपाल से लेकर किशनगंज और तेलंगाना के हैदराबाद तक फैली हुई हैं। मामले में एक अन्य आरोपी रजा आलम, जो हैदराबाद से तकनीकी माध्यमों के जरिए ड्रग्स डीलिंग कर रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए तेलंगाना पुलिस के साथ समन्वय कर छापेमारी की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 

 यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट है और इसके अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी तथा और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई