समेली / कटिहार – भूमि विवाद में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान चार दिन बाद मौत हो गई ।घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के मोरसंडा वार्ड नंबर 1 निवासी मसोमात सुनीता देवी पति स्वर्गीय अखिलेश यादव के साथ घटी ।इस संदर्भ में पीडीत महिला ने लिखित आवेदन कुरसेला थाना को प्रेषित किया है। प्रेषित पत्र में लिखा है कि दिनांक 22 अप्रैल की सुबह 5:30 बजे अवधेश यादव, नकुल यादव, सरवन यादव ललटू यादव सभी मेरे फरीकेन ने मुझे बाड़ी में देखकर गाली गलौज हाथापाही करने लगा ।
यह देखकर मेरी पुत्रवधू बिभा देवी 32 वर्ष पति शैलेश यादव आकर बोलने लगी कि मेरी सासू मां के साथ गाली गलौज जोर जबरदस्ती क्यों कर रहे हैं। इतने में सभी गाली देने लगे सरवन कुमार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे सिर फट गया ।
कुर्सेला पीएससी में इलाज के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया ।25 अप्रैल को घायल महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई ।आज मृत महिला के शव को अतः परीक्षण के लिए कटिहार भेजा गया ।कुरसेला पुलिस ने ललटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।इधर मृतका का पुत्र राजकुमार पुत्री सपना और प्रीति सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।



























