कटिहार:आर्म्स एक्ट के तहत प्राणपुर थाना में तीन अपराधी पर मामला दर्ज

SHARE:

दो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस तथा एक बाइक प्राणपुर पुलिस ने जप्त किया

प्राणपुर /कटिहार — कटिहार – प्राणपुर एनएच 31 सड़क बभनी चौक के समीप बीते शनिवार की रात्रि को हवाई फायरिंग करते तीन अपराधी को देख ग्रामीणों ने एक अपराधी मोहम्मद समर उर्फ सोनू साकिन कजरा बसनपुर थाना मनसाही को धड़दबोचा तथा दो अपराधी ग्रामीणों के चंगुल से भाग निकला।

ग्रामीणों ने तुरंत प्राणपुर पुलिस को सूचना दिया। ग्रामीणों द्वारा मिली सूचना पर प्राणपुर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के चंगुल से अपराधी को अपने कब्जे में लेते हुए पूछताछ किया तथा तलाशी लिया। तलाशी के दौरान अपराधी के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिस फायर कारतूस एक बाइक बरामद हुआ। अपराधी से पूछताछ के दौरान मिले निशान देही पर प्राणपुर पुलिस ने बभनी गांव से ललन कुमार यादव साकिन बभनी को घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किये गये अपराधी के पॉकेट से 4000 रूपए एवं एक मोबाइल बरामद किया। घटना के संबंध में प्राणपुर थाना प्रभारी अध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने बताया कि बीते शनिवार की रात्रि करीब 3:25 में ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि हवाई फायरिंग कर रहे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी को जब खदेड़ा गया तो बभनी चौक के समीप एक अपराधी को धड़ दबोचा गया तथा दो अपराधी भागने में सफल हो गया।

ग्रामीणों के चंगुल से अपराधी को अपने कब्जे में लेते हुए तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिस फायर कारतूस बरामद हुआ तथा पूछताछ कर उसके निशान देही पर एक अपराधी ललन कुमार यादव साकिन बभनी को दो घंटा के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 4000 रूपए एवं एक मोबाइल बरामद किया गया।शेष एक अपराधी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान जारी है। प्राणपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों गिरफ्तार अपराधियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!