ट्रैक्टर ट्राली में दबने से दो मौसरे भाई की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

कदवा /कटिहार – कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाजा पंचायत की उफरैल गांव वार्ड संख्या 5 में अवैध रूप से बालू खनन कर ले जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो मौसेरे मासूम बच्चे की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना देर संध्या लगभग 5 की बताई जाती है।

तौफीक आलम ढाई वर्षीय जो मोहम्मद जोहेब का पुत्र है जाजा पंचायत के उफ़रैल गांव वार्ड संख्या पांच निवासी है। वही दूसरा मृतक मोहम्मद इश्तियाक का तीन वर्षीय पुत्र मोहम्मद अहमद राजा पास ही के तेतलिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 उफरैल गांव निवासी है। मोहम्मद अहमद रजा अपने मौसेरे भाई के घर खेलने आया था। घटना के बाद आसपास के गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। हजारों हजार की संख्या में लोग देखने के लिए पहुंचने लगे।

ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मृतक के घर में घर में चीख पुकार मच गई। मोहम्मद सोहेब की माता जफराना खातून व मोहम्मद अहमद राजा की माता फरहाना खातून का बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कदवा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कदवा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।घटना को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक की जा रही है।मृतक के परिजन सब का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे हैं। समाचार पेंशन तक ग्रामीण जनप्रतिनिधिगनों की बैठक चल रही है।

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया घटना की सूचना मिली है कड़वा पुलिस को घटनास्थल पर निरीक्षण हेतु भेजा गया है। अब तक किसी प्रकार का लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना के बाद दोनों पंचायत के हजारों हजार लोग काफी मर्माहत है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर भारी बुरा हाल है। मृतक ढाई वर्षीय जोहेब अपने पिता का इकलौता संतान था। वही अहमद रजा तीन भाई बहन से थे जिसमें यह सँझला था।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!