कटिहार – कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति,कटिहार की ओर से जनगणना जागरूकता अभियान के तहत एक प्रभात फेरी और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के समस्त नागरिकों, विशेषकर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और जनगणना से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया।जागरूकता अभियान का शुभारंभ यज्ञशाला मैदान, शिव मंदिर चौक बड़ा बाजार, कटिहार से हुआ।
यहाँ से दिव्यांगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का जत्था शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार पहुँचा। इस दौरान जुगल मंडल के मधुर एवं प्रेरणादायक गीतों ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार क्षेत्र में सभी दिव्यांगों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला बनाई और समाज को एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव एवं बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड (समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार) के सदस्य शिव शंकर रमानी ने की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह दिव्यांगों और वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई है। सही आंकड़ों से ही सरकार भविष्य की कल्याणकारी योजनाएं बना सकेगी।
हम सभी का दायित्व है कि जनगणना में अपनी सही भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि मिलने वाले लाभों से कोई वंचित न रहे।”इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अवधेश देव, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश पूर्व,जय प्रकाश बारिक, राजीव कुमार सिंह,जूली शर्मा,लक्ष्मी देवी, डेजी कुमारी, प्रशांत कुमार, मोनिका कुमारी, रवि कुमार रविदास, मोहम्मद अफसर,लोको,अंशु राज, अमित कुमार,गीता देवी, कृष्ण देव भगत, मुन्ना साह, लेलू मंडल,अनंत शर्मा आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे ।




























