नीति आयोग के सूचकांकों की उपलब्धियों को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

कटिहार – नीति आयोग के आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम अन्तर्गत सभी सूचकांकों में प्राप्त जिले की उपलब्धियो को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपविकास आयुक्त अमित कुमार एवं नोडल पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण,शिक्षा,कृषि ,जल संसाधन,वित्तीय समावेशन तथा बुनियादी ढांचे में जिले की उपलब्धि पर चर्चा की गई।

डीएम ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थागत प्रसव में वृद्धि तथा टीकाकरण में शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया।तो वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों में उपस्थिति बढाने तथा लर्निंग आउटकम में सुधार लाने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने विभागीय तथा संबंधित पदाधिकारियों को सभी सूचकांको में प्राप्त उपलब्धियों को नीति आयोग के पोर्टल पर ससमय इंट्री कराने व नई परियोजना के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई