किशनगंज में ज्वेलरी शोरूम पर आयकर विभाग का शिकंजा, दूसरे दिन भी जारी रही गहन जांच

SHARE:


किशनगंज/प्रतिनिधि


शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित प्रमुख सोना व्यवसायी राजेंद्र ज्वैलर्स के शोरूम में आयकर विभाग की जांच दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम से शुरू हुई थी, जो लगातार दूसरे दिन भी तेज़ी से चलती रही।


हालांकि अब तक जांच में क्या कुछ सामने आया है, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। आयकर विभाग के अधिकारी इस मामले में फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार टीम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान खाता-बही, बिल, खरीद-बिक्री रजिस्टर, बैंक दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड सहित अन्य वित्तीय कागजातों को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा कंप्यूटर हार्ड डिस्क, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन पड़ताल की जा रही है।


जांच को लेकर शहर में दूसरे दिन भी चर्चा का माहौल गर्म रहा। सुरक्षा के मद्देनज़र सदर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर तैनात रही।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई