पंचायत के मुखिया सहित ग्रामीणों ने जताया शोक
मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के रामनगर बलुआ में शिवजी यादव ( 58) विगत कई माह से बीमार चल रहे थे। इसको लेकर उनकी मां जलेश्वरी देवी चिंतित एवं शोक में थी। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह जलेश्वरी देवी की अचानक मृत्यु हो जाती हैं। जबकि चंद घंटे के बाद उनके बेटे के भी मृत्यु हो जाती हैं।
उक्त घटना को लेकर जहां परिवार के लोग में शोक की लहर दौड़ पड़ा। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ पूरा गांव शोक में डूबा हुआ हैं। बता दें कि मृतक जलेश्वरी देवी के एक ही पुत्र शिवजी यादव था वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे इसी चिंता में उनकी मां ने बेटा के गुजरने से पहले मौत को गले लगा लिया।
जबकि शिवजी यादव के दो बेटा पांच भरा पुरा घर परिवार अपने पीछे छोड़ गए। इस मौके पर पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव रामनगर बलुआ पहुंचकर मृतक के परिवारों को सांत्वना दी एवं कहा कि यह बहुत ही दु:खद समाचार हैं की बेटे के गम में मां की मौत हो गई,वहीं बेटे का भी मौत हो गई।
वहीं रामनगर बलुआ के सभी स्थानीय लोगों ने दोनों मृतक मृतिका को अंतिम संस्कार के लिए मनिहारी के गंगा घाट में एक साथ अंतिम संस्कार किए ।
नोट: खबर में प्रकाशित तस्वीर एक सांकेतिक तस्वीर है।


























