नगर पंचायत में सामान्य मासिक बैठक आयोजित,लगभग 22 करोड़ की योजनाओं का लिया गया प्रस्ताव

SHARE:

मनिहारी /कटिहार _शुक्रवार को मनिहारी नगर पंचायत के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने किया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार पासवान, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार सहित 08 वार्ड पार्षद की मौजूदगी में बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। जिसमें मनिहारी नगर में पार्षदों से मिली लिखित एवं मौखिक रूप से नगर मैं विकास की योजनाओं का प्रस्ताव दिया गया।

जिसे सरस्वती से पास किया गया जिसमें मुख्य रूप से गांधी टोला जाने वाली सड़क, लगभग सभी सार्वजनिक शौचालय कई वार्डों मे नाला सड़क सहित कई योजनाओं का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया।वही मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने सभी पार्षदों को बैठक में शामिल होने पर धन्यवाद देते हुए शुभकामना दिया कहा कि विकास की योजनाओं को लेकर हम सब एक होकर मिलकर काम करें।

जिससे मनिहारी नगर के संपूर्ण विकास चौमुखी विकास हो। बैठक में पार्षद वार्ड 03 के सुल्ताना प्रवीण, वार्ड 08 बेचन सिंह, वार्ड 09 के रीता देवी, वार्ड 10 स्मिता सिन्हा, वार्ड 11 ओम कुमार गुप्ता, वार्ड 12 से गुलाब चौधरी वार्ड संख्या 14 कुमुद देवी, वार्ड संख्या 15 से काजल देवी बैठक उपस्थित रही।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई