महानंदा नदी में डूबे 5 वर्षीय बालक का शव बरामद,गांव में पसरा मातम

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर ग्राम पंचायत में दोपहर करीब डेढ़ बजे झुमरा टोली के पास महानंदा नदी में स्नान के दौरान एक 5 वर्षीय बालक लापता हो गया था। दुसरे सुबह लगभग आठ बजे घटनास्थल से लगभग सात सौ मीटर दूर जमाई पाड़ के समीप बालक का शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, लखनपुर पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी मोहम्मद शफीक का पुत्र आरिफ अपनी मां के साथ स्नान करने घाट किनारे नदी पर गया था।आरिफ की मां नदी में स्नान करने के बाद उसे किनारे बैठ कर स्वयं नदी में स्नान करने चली गई थी। इसी दौरान बालक दोबारा नदी में उतर गया।

गहरे पानी में जाने से लापता हो गया। मां के शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देर शाम तक खोजबीन जारी रही। लेकिन कुछ पता नही चल सका था।अगले दिन ग्रामीणों ने पुनः खोजबीन शुरू की और जमाई पाड़ के पास बालक का शव बरामद हुआ। बालक के शव मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घाट किनारे जुट गए और परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था।ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।इस दुखद घटना पर पंचायत की मुखिया श्वेता राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है, साथ ही उन्हें जिला पदाधिकारी से अमदाबाद प्रखंड में स्थायी एसडीआरएफ टीम की तैनाती की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई