बांका चौक के पास शव बरामद जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

बरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरेटा पंचायत स्थित बांका चौक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई