सालमारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी आषुतोष द्विवेदी देर शाम में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंचकर पर्यटन विभाग द्वारा करायें जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को बारीकी से देखे और संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, डिज़ाइन और कार्य की गति पर विशेष ध्यान दिये। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न किया जायेगा। निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी ने निर्माण एजेंसी एवं बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिये।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किया जाये। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि बाबा गोरखनाथ धाम जिले का एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। जहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसे विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पर्यटन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाये और समय पर सभी योजनाओं को पूर्ण किया जाये। ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने विधिवत पुजा अर्चना किये। एवं क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना किये। इस मौके एडीएम डाॅ. विनोद कुमार,एसडीएम राजु कुमार, प्रखंड के पदाधिकारी,मंदिर सचिव पिन्टु यादव सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।


























