KatiharNews:तीन नर्सिंग होम की जांच,कई खामियां उजागर

SHARE:

प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत लाभा एवं बभनी चौक के समीप संचालित तीन नर्सिंग होम को प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई गंभीर खामियां पाई गईं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया हैं। निरीक्षण के दौरान जब आवश्यक कागजातों की मांग की गई तो नर्सिंग होम के स्टाफ ने बताया कि संबंधित डॉक्टर पश्चिम बंगाल गए हुए हैं और चुनाव में वोट डालने के कारण अनुपस्थित हैं।

वे अगले दिन लौटेंगे। इस पर टीम ने कड़ी नाराजगी जताई।प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ एक दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कागजात सही और पूर्ण नहीं पाए गए तो संबंधित नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ ने कहा कि यह जांच विभागीय आदेश के तहत की गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य नर्सिंग होम संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई