शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा,ससुराल पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

SHARE:

फलका/कटिहार – शराब के नशे में धुत होकर पत्नी को मारपीट करने एवं वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक महिला ने फलका थाना में आवेदन देकर अपने दामाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़िता बबिता देवी मेहंदी वार्ड संख्या-छह थाना- टीकापट्टी, जिला पूर्णिया निवासी ने दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया है कि मैं अपनी पुत्री सोनी कुमारी का विवाह चार वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से मनीष कुमार बरेटा दाहा टोला के साथ करवाई थी।

मनीष कुमार अपनी सौतेली मां लक्ष्मी देवी के द्वारा बहकावे में आकर दारू पीकर अपनी पत्नी सोनी कुमारी को बुरी तरीके से मारपीट करता है। जबकि सोनी कुमारी को गोद में छोटा बच्चा है।उसे छीनकर मेरी बेटी के साथ मारपीट करते हुए उनका सर फोड़ दिया। जिसका उपचार फलका अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित ने आगे जिक्र किया है कि वे अपनी बाइक मनीष कुमार को चलाने दी थी।आरोपी द्वारा उसे भी तोड़फोड़ दिया और गाड़ी की कागजात जला कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाई है। मामले में फलका थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि पीड़िता के मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!