नागर नदी किनारे अवैध शराब निर्माण सामग्री किया गया ध्वस्त,70 लीटर शराब जब्त

SHARE:

समेली/कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए टीकापट्टी स्थित नागर नदी किनारे संचालित देसी शराब निर्माण स्थल की सभी सामग्री को किया ध्वस्त किया । गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर पूरी सामग्री को ध्वस्त कर दिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने देसी चुलाई शराब बनाने में प्रयुक्त करीब 250 लीटर कच्चा माल मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी तोड़ दिया गया। टीम ने 70 लीटर तैयार देसी शराब बरामद कर जब्त कर लिया।

इसी अभियान के क्रम में पुलिस ने पोठिया दुर्गा स्थान मंदिर के पास एक विधि-विरुद्ध बालक को 10 लीटर देसी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। बरामद शराब और वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई