दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर मे एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रुप से हुआ जख्मी

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

गुरुवार की देर रात किशनगंज जिले में भीषण सड़क हादसे की वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे में घटित इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
घटना देर रात की बताई जा रही है। जहां बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गुंजनमारी चौक पर तेज रफ्तार दो बाईक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है।वहीँ इस घटना मे दोनों बाईक के परखच्चे उड़ गए है साथ ही साथ दोनों बाईक चालक युवक घायल हो गए है।


घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। जहां गंभीर रूप से घायल युवक को बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सिय दल द्वारा घायल एक मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही दूसरा घायल जो गुआबाड़ी का बताया जा रहा है उसको मामूली चोट आई है।


गंभीर रूप से घायल युवक नजरुल (पिता – फारूक आलम) भौरादह निवासी एलआरपी चौक के समीप स्थित अपने जीजा के वेल्डिंग दुकान में काम करता है। जो गुरुवार की देर रात दुकान से अपना घर भौरादह वापस जा रहा था। वहीँ हायर सेंटर में उसकी ईलाज जारी है जिसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।


वही सूचना मिलते ही मौके पर बहादुरगंज थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाईक को जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई