मार्क ड्रील के माध्यम से दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार- अग्निशमन दस्ता के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का एक दल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा पहुंचकर वहाॅ स्थापित अग्निशामक यंत्र एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का जांच किया।इस दौरान उनके द्वारा फायर ऑडिट भी किया गया।

उसके बाद दल के द्वारा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी,स्वास्थ्य कर्मियों तथा सुरक्षा गार्ड को मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर डा.आर.पी.मंडल, डा. अमित कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश रंजन,प्रधान सहायक विनय कुमार,बीएमएंडई अजीत कुमार,शंभू शंकर झा,राजू कुमार,दीपक कुमार सहित सीएचओ,एएनएम एवं कई रोगी भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई