कटिहार मंडल में पीसीसीएम नीरज सहाय ने किया सघन निरीक्षण,यात्री सुविधाओं और माल ढुलाई पर विशेष जोर

SHARE:

कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीसीसीएम नीरज सहाय ने गुरुवार को कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार जोगबनी रेलखंड का निरीक्षण किया। जिस दौरान पीसीसीएम श्री सहाय ने रानीपतरा, जलालगढ़ एवं बथनाहा स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण कर रेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और यात्रियों की सुविधा का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार अपने निरीक्षण के दौरान पीसीसीएम श्री सहाय ने संबंधित स्टेशनों के गुड्स शेड एवं सर्कुलेटिंग एरिया का बारीकी से अवलोकन किया।

इस क्रम में स्टेशन परिसर में उपलब्ध बुनियादी ढांचे, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन आकलन किया गया। पीसीसीएम श्री सहाय ने वाणिज्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अलावा रेल राजस्व के इजाफा को लेकर माल ढुलाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, तेज एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने गुड्स हैंडलिंग सिस्टम को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुख्यालय सुमित कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित वाणिज्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

पीसीसीएम श्री सहाय काफी सक्रिय और अनुभवी रेल अधिकारी के रूप में जाने जाते है। जिनके कुशलमार्गदर्शन में बीते वर्ष वाणिज्य विभाग ने जोनल लेबल पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल किया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई