कटिहार:जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत सभागार में रविवार को जनगणना कार्य को सफल बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण संवैधानिक कार्य है,जिसके तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रक्रिया को लेकर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा 33 बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो चरणों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बैच में 32-32 प्रगणक शामिल हैं। पहला बैच 19 से 21 अप्रैल तक तथा दूसरा बैच 22 से 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।उन्होंने लोगों से अपील की कि नागरिकों की सुविधा के लिये सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल विकसित किया गया है।

जिसके माध्यम से अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार,मास्टर ट्रेनर रूप कुमार मंडल, संजीव भूषण प्रसाद सहित नपं सहायक आनंद कुमार व अन्य कर्मी उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!