मनिहारी /कटिहार – नगर पंचायत सभागार में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण सत्र का आरंभ अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
इस मौके पर एसडीएम श्री सिंह ने प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जनगणना से जूडें तकनीकी पहलुओं को बारिकी से समझने को कहा। उन्होंने कहा कि यह सामुहिक दायित्ववाला कार्य है. सभी को आपसी समन्वय के साथ इस कार्य को सम्पादित करने की ताकीद की।जानकारी दी कि 17 अप्रैल से 01 मई तक स्वगणना का कार्य किया जाना है।
आमजन भी अपने मोबाईल से एप के माध्यम से थोडे से प्रयास स्वगणना कर सकते हैं। प्रशिक्षण के उपरांत प्रथम चरण में 02 मई से 31 मई तक प्रगणकों द्वारा निर्धारित क्षेत्र भ्रमणकर मकानों का सूचीकरण व गणना की जाएगी।
श्री सिंह ने आम जन से भी इस कार्य मे अपेक्षित सहयोग की अपील की है। इस मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने भी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना की विविध पहलुओं की जानकारी दी। इस मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे ।




























