कटिहार:डीसीएम के नेतृत्व में चला विशेष टिकट जांच अभियान,डेढ़ लाख से अधिक की वसूली

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार स्टेशन एवं मनिहारी टर्मिनल पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान रेल प्रशासन की ओर से बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा एवं राजस्व हानि को रोकने के उद्देश्य से संचालित किया गया। इस अभियान में मंडल की मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीना के नेतृत्व में टिकट जांच दल, वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने भाग लिया।

अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशनों पर सघन जांच की गई। इसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्रीमति निधि कुमारी और पुष्पेंद्र कुमार मुख्य चल टिकट निरीक्षक, प्रभारी विनोद कुमार साह, मुख्य टिकट निरीक्षक रवि कुमार,चल टिकट निरीक्षक अमरेश कुमार,मुख्य वाणिज्य नियंत्रक मोहम्मद ऊमर फारुक के अलावा 20 टीटीई और रेलवे सुरक्षा बल की सब-इंस्पेक्टर सुश्री मुक्ति सील के साथ 6 जवान मौजूद रहे ।


जांच के दौरान कुल 297 मामलों बिना टिकट एवं अनियमित यात्री का निपटारा किया गया। जिससे ₹1,51,530/ का राजस्व अर्जित हुआ। यह कार्रवाई प्लैटफार्म और कई ट्रेनों में की । जिनमें प्रमुख रूप से एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनें शामिल थीं।

साथ ही एक दर्जन से ट्रेनों में यात्रियों की टिकट भी जांचे गए और आवश्यक कार्रवाई की गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा एवं दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे रेल सेवाओं में पारदर्शिता एवं अनुशासन बना रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई