श्री कृष्ण सेना कटिहार की ओर से सेवा शिविर का किया गया आयोजन

SHARE:

कटिहार – रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के दौरान जहां एक ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा ।वहीं दूसरी ओर श्री कृष्ण सेना कटिहार ने सेवा भाव का उत्कृष्ट परिचय देते हुए रामभक्तों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई।शोभा यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री कृष्ण सेना द्वारा ठंडे एवं शुद्ध जल,कोल्ड्रिंक्स एवं शरबत का स्टॉल लगाया गया।

भीषण गर्मी के बीच यह सेवा रामभक्तों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनी और लोगों ने इसकी जमकर सराहना की। इस सेवा कार्य के माध्यम से संगठन ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज सेवा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण सेना के इस प्रयास को सेवा ही सच्ची भक्ति है” का जीवंत उदाहरण बताया।

इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्यों में राजन यादव,डॉ. सुशील कुमार सुमन, शिवप्रकाश गारोदिया, राजकुमार गुप्ता,रवि यादव, रामप्रकाश यादव,रौशन यादव, मनमोहन यादव,शिवम यादव, राजू पांडे, विक्रम शर्मा, मनीष यादव, सौरव यादव, कमलेश यादव, आकाश यादव, चंदन यादव, रोहित यादव, आशीष मालाकार, अमित कुमार महतो, राहुल यादव, विशाल पोद्दार, विक्की भगत, डब्लू यादव, रंजीत विश्वास सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री कृष्ण सेना के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!