पुलिस ने मादक पदार्थो के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 285 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

SHARE:

बलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर पुलिस को संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक कार से दो पुरूष एवं एक महिला बजरगाव चेक पोस्ट की ओर स्मैक लेकर आ रहा है।उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बलरामपुर थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर बजरगाव चेक पोस्ट के पास वाहन जाँच अभियान चलाया गया।

वाहन जांच के क्रम में एक कार में सवार दो पुरूष एवं एक महिला पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।

उक्त मामले को लेकर कटिहार पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रिंस कुमार (25) पिता अरुण जायसवाल, साकिन हरनौत, थाना गोपालपुर,जिला भागलपुर, दुसरा अमर कुमार (22) पिता अंबिका यादव साकिन व थाना चौसा, जिला मधेपुरा एवं रिमझिम भारती, (19) पिता रंजन कुमार, साकिन व थाना नवगछिया, जिला भागलपुर बताया। जिनका विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में कुल-285 ग्राम स्मैक एवं एक कार जप्त किया गया तथा अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करते हुए कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!