नेपाल के नागरिकों में दोहरी खुशी,रामनवमी के साथ साथ नया पीएम मिलने की खुशी में जमकर झूमे लोग

SHARE:

रिपोर्ट :अरुण कुमार

शुक्रवार का दिन नेपाल के नागरिकों के लिए दोहरी खुशी का रहा ।एक तरह रामनवमी की खुशियों में नेपाल के नागरिक डूबे हुए थे वही बालेन्द्र शाह ने भी प्रधानमंत्री पद की शपथ ली जिससे खुशियां दुगनी हो गई। देश को नया नेतृत्व मिलने पर लोगों में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।


नेपाल के विराटनगर में रामनवमी के अवसर पर भव्य रथ यात्रा जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त युवक-युवतियों ने भाग लिया। डीजे की धुन पर रामभक्त झूमते-नाचते नजर आए और पूरा माहौल “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा। राम धुन पर थिरकते युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर की सड़कों पर आस्था और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला।नेपाल के मंदिरों में भी पूरे आस्था के साथ भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। हर तरफ भक्तिमय माहौल देखा गया

इसी बीच नेपाल में नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के पदभार संभालने से भी नागरिकों में खासा उत्साह है। लोग इसे नए बदलाव और विकास की उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।


ऐसे में एक तरफ राजनीतिक नई शुरुआत की खुशी, तो दूसरी तरफ धार्मिक उत्सव का उल्लास—इन दोनों ने मिलकर नेपाल के नागरिकों के बीच जश्न का माहौल बना दिया है। रामनवमी रथ यात्रा में उमड़ी भीड़ और लोगों का जोश इस बात का प्रमाण है कि देश में एक साथ दोहरी खुशियां मनाई जा रही हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई