कटिहार – यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कटिहार स्टेशन से दिल्ली के लिए शनिवार को एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन नंबर 04073 जो कि कटिहार से शनिवार को रात्रि 21.30 में खुलकर सोमवार को सुबह 4.50 में दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और 3 एसी की बोगी है। यह ट्रेन केवल एक ट्रिप के लिए चलाई जा रही है। जो कि दिल्ली से 27 को कटिहार के लिए खुलकर 28 को कटिहार पहुंचेगी और पुनः कटिहार को 28 की रात दिल्ली के लिए रवाना होगी।।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण नियमित ट्रेनों में सीटों की कमी देखी जा रही थी।वही स्पेशल ट्रेन के परिचालन से खासकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
रेल प्रशासन द्वारा यह कदम यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।वही पीआरओ श्री सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाएं और समय पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। साथ ही, टिकट बुकिंग के लिए अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें। रेल प्रशासन द्वारा समय समय पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अलग अलग रूट में स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाता है।




























