जिले में पर्याप्त है एलपीजी गैस का भंडारण,आपूर्ति भी सामान्य – जिला प्रशासन

SHARE:

कटिहार–जिले में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नही है और आपूर्त भी सामान्य ढंग से हो रही है।कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरुद्ध सभी प्रखडों में गठित विशेष धावा दल हर गतिविधि की निगरानी कर रही है। अनियमितता बरतने के आरोप में पांच प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उक्त बाते जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने दी है।उन्होंने बताया कि सभी जिले के सभी 54 गैस वितरकों के पास 27.03.2026 को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 15825 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध है।वहीं 28 मार्च के बुकिंग के विरुद्ध 7058 सिलेंडर आपूर्ति की जा चुकी है।

उन्होंने बताया है कि जिले में 720 व्यवसायिक सिलेंडरभी उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है।गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर आपूर्ति की समीक्षा की जा रही है।उन्होंने गैस की किल्लत की खबर को भ्रामक बताते हुए कहा है कि उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराने की जरुरत नहीं है।गैस वितरण की स्थित बिलकुल सामान्य ढंग से हो रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई