मनिहारी में रामनवमी के अवसर पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा,लाखो राम भक्त हुए शोभा यात्रा में शामिल

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।शोभा यात्रा की शुरुआत स्थानीय हाई स्कूल उच्च विद्यालय परिसर से हुई।

यहां से निकली यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरती हुई अंबेडकर चौक पहुंची। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, ध्वज और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन लोगों को मंत्रमुग्ध करती रही।

श्रद्धालु पूरे उत्साह और उमंग के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल के जवान शोभा यात्रा में मौजूद रहे।

अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। स्थानीय लोगों ने भी शोभा यात्रा का स्वागत किया और जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस दौरान पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। रामनवमी के इस आयोजन ने सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता का भी सुंदर संदेश दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई