BiharCrime: कटिहार में युवक की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

बलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर थाना क्षेत्र के शरीफनगर पंचायत के लछौर में बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक की हत्या कर तालाब में फेंक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान सुनील कुमार महतो उर्फ मुन्ना (26) पिता भिखारी महतो साकिन लछोर थाना बलरामपुर के रुप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव से कुछ ही दुरी पर तालाब किनारे लोग शौच के लिए गया हुआ था। इस दौरान तालाब किनारे शव देखकर हक्का बक्का रह गया और आसपास में मौजूद अन्य लोगों को शोर मचा कर बुलाने लगा। लोग पास में जाकर जब शव को देखा तो सन्न रह गया। फिर इस की सुचना अन्य ग्रामीणों के साथ साथ पुलिस को भी दी।परिजनों के अनुसार मृतक को किसी ने फोन कर के बलदियागाछी लछोर के बीच किसी बहाने से बुलाया था।

जहां पीछे से उसके सिर एवं गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को तालाब में फेंक दिया है। घटना स्थल से कुछ ही दुरी पर मृतक का बाइक भी खड़ा मिला है।

वहीं पुलिस शव को क़ब्ज़े में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गहन जांच पड़ताल कर रही है बहुत जल्द हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई