25वीं वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के 5वें राउंड तक हुए कई उलटफेर

SHARE:

खगड़ा स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में रविवार से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय 25वीं वार्षिक ओपन शतरंज प्रतियोगिता का दूसरा दिन सोमवार को संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता जिला शतरंज संघ एवं उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन में गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल तथा स्थानीय श्री दिगंबर जैन समाज सहित अन्य संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में अब तक कई चौंकाने वाले उलटफेर देखने को मिले हैं। उदीयमान बाल खिलाड़ी अद्रिज कर्मकार ने पिछले वर्ष के जिला चैंपियन मुकेश कुमार को पराजित कर सबको चौंका दिया। वहीं बालिका खिलाड़ी पलचीन जैन एवं बाल खिलाड़ी आयुष कुमार ने पूर्व जिला चैंपियन सुबेंदु चक्रवर्ती एवं रोहन कुमार को क्रमशः हराकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


समाचार लिखे जाने तक 5 राउंड की समाप्ति पर दिव्यांशु कुमार सिंह, कमल कर्मकार एवं सुधांशु सरकार 4.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। वहीं मुकेश कुमार, रोहन कुमार, धान्वी कर्मकार, ठाकुरगंज के जयप्रकाश कुमार, सूरोनोय दास एवं मोहम्मद अमानुल्लाह 4 अंकों के साथ प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं।

इसके अलावा निरोज खान, पलचीन जैन, केशव मित्तल, अमैरा रहमान एवं अंशुमन राज ने 3.5 अंक अर्जित किए हैं।
इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा प्रह्लाद कुमार, मनीष कुमार, संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीमुद्दीन,बासुकी नाथ गुप्ता, राजेश कुमार दास, अधिवक्ता मोनिका साहा, सत्यम कुमार साहा, पिंकी भास्कर, प्रिया चौधरी, सुनीता दास, हादिया रहमान, प्रिया कुमारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई