विधायक सरवर आलम के द्वारा ईद मिलन समारोह का किया गया आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल

SHARE:




कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम


प्रखंड के मोहर मारी स्थित आवास पर विधायक सरवर आलम की ओर से  ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्साह का माहौल रहा।ईद मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों का विधायक सरवर आलम व शाहिद परिवार ने गर्म जोशी के साथ स्वागत कर लोगों को ईद की बधाई दी।

ईद मिलन समारोह में पहुंचे आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह आपसी सौहार्द और खुशियां बांटने का माध्यम है।इस तरह के समारोह धर्म जाति के भेदभाव को मिटाकर लोगों को एकता के सूत्र में पिरोता है। और सामुदायिक सौहार्द को मजबूत कर मिलजुलकर रहने का सकारात्मक संदेश का माध्यम है।

इस अवसर पर विधायक सरवर आलम ने ईद मिलन समारोह में पहुंचने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का समारोह गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करता है। हिन्दू मुस्लिम एकता इस धरती की पहचान है।हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसे बनाए रखना है। इस मौके पर मुखिया शाहबाज आलम पूर्व मुखिया शाहिद आलम, पूर्व मुखिया शेर आलम पूर्व मुखिया अंजार आलम कौशर आलम,अनवर आलम,सादाब आलम,नौसर आलम, सरताज आलम इत्यादि ने आए लोगों की खातिरदारी में लगे रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई