किशनगंज/प्रतिनिधि
विशेष एनडीपीएस अदालत ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गंभीर मामले में पति – पत्नी को कड़ी सजा सुनाई है।जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सोमवार को विशेष एनडीपीएस के मामले में दो आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अदालत ने खगड़ा माछमारा निवासी 33 वर्षीय जाहनाज़ खातून और उसके पति रहमान अंसारी उर्फ सुबोध प्रसाद को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने विशेष एनडीपीएस मामला संख्या 44/2024 में यह फैसला सुनाया।
यह मामला किशनगंज पुलिस स्टेशन के केस नंबर 302/2024 पर आधारित है।लोक अभियोजक सुरेन प्रसाद साहा ने बताया कि अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोनों दोषियों को 15 वर्ष का कठोर कारावास और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
भुगतना होगा। साथ ही दोषियों द्वारा पहले से भुगती गई हिरासत की अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।
बताया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार इस मामले का निष्पादन एक साल के अंदर किया जाना था, जिसके अनुपालन में अदालत ने तेजी से सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया।




























