बहादुरगंज थाना परिसर में चौकीदारी परेड का हुआ आयोजन, दिए गए कई निर्देश

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशानुसार बहादुरगंज थाना परिसर में रविवार के दिन थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार के नेतृत्व में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया।

जहां इस दौरान थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार के द्वारा थाना क्षेत्र में कार्यरत सभी चौकीदारों एवं दफादारों को क्षेत्र मे बढ़ रहे अपराधिक गतिविधियों, मादक पदार्थ की तस्कारियों एवं बिक्री पर रोकथाम, भूमि विवाद संबंधित मामलों पर निगाह बनाये रखते हुए ससमय थाना के वरीय अधिकारियो को सूचित करना, अपराधिक प्रवृत्ति रखने वाले व्यक्तियों पर निगाह बनाए रखने सहित अन्य कई निर्देश मौके पर दिए गए ।

ताकि क्षेत्र में अमन चैन व शांति बनी रह सके एवं आम जनों का पुलिस के प्रति एक बेहतर छवि सामने आ सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई