बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जन्मघुट्टी गांव निवासी मसूद आलम के पास चोरी की बाइक रखी हुई है।
सूचना के सत्यापन के बाद उसके घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। बाइक को जब्त कर लिया गया है।बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



























