बेमौसम आंधी तूफान एवं वर्षा से हुई क्षति का प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने लिया जायजा

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में बीते दिन शुक्रवार की शाम में बेमौसम आंधी,तूफान और वर्षा होने से किसानों की हालत खराब कर दी हैं। इस आंधी तूफान से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा हैं । वहीं भेड़मारा पंचायत के उप सरपंच मो. माले कुश्तूर उर्फ लाबु आमीन,भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या तीन के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो. आमिर सहित मनिहारी प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत के उप मुखिया मो. रफीक ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान मक्का एंव आलू की फसलों को हुआ हैं।

जबकि गेहूं की फसल भी प्रभावित हुई हैं। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं स्थानीय कृषि क्लीनिक के राहुल कुमार के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों में जाकर क्षति रकबा का आकलन किया। इस दौरान किसान सलाहकारों के साथ बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान भी मौजूद रहे। किसानों ने अपनी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखा ।

जांच के उपरांत किसानों को अब सरकार से मुआवजा और राहत सहायता की उम्मीद हैं।ताकि इस बेमौसम आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हो सके। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहां कि प्रखंड के सातों पंचायत में सैकड़ों से अधिक किसानों से मिलकर उनका छतिग्रस्त फसल का जायजा लिया । मनसाही में लगभग 276 हेक्टेयर मक्का की फसल आंधी में बर्बाद हुई हैं। रिपोर्ट जिला भेज दिया गया हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!