बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रखंड के विभिन्न इलाकों में हजारों किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। खेतों में लगी मक्का,गेहूं सहित अन्य फसल व्यापक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगहों पर फसल पूरी तरह गिरकर बर्बाद हो गई है।
प्रभावित किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज और उधारी लेकर खेती की थी, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया। किसान नितेश चौरसिया, अनुज कुमार मेहता और सोनू कुमार सिंह समेत दर्जनों किसानों ने कहा कि उन्होंने मेहनत और कर्ज के सहारे मक्का की खेती की थी, जो अब पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे बरारी प्रखंड में हजारों एकड़ में लगी मक्का की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। किसानों के सामने अब आर्थिक संकट गहराने की आशंका है।लोगों ने जल्द से जल्द प्रशासन से किसानों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।



























