इनामी बदमाश पुलिस के शिकंजे में,अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

SHARE:

बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सेमापुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। सेमापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 25 हजार रूपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। सेमापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भवानीपुर डुब्बा टोला इलाके में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील यादव (42) निवासी भवानीपुर डुब्बा टोला, थाना सेमापुर, जिला कटिहार के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेमापुर थाना कांड संख्या 31/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया आरोपी पहले से कई मामलों में फरार चल रहा था और उस पर अवैध वसूली समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सेमापुर क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई