जिले में एलपीजी की किल्लत नहीं कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन सख्त – डीएम
अबतक जिले मे तीन मामले दर्ज
कटिहार –मध्य पूर्व के देशों में जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर घरेलू गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर जिला प्रशासन ने विराम लगा दिया है। जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है।यह जानकारी जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर दी है।
उन्होंने बताया कि जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।डीएम ने बताया कि जिले के सभी 54 गैस वितरकों के पास वर्तमान में 21,781 घरेलू तथा 1016 व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर का स्टाॅक है। 19 मार्च तक हुई 5,290 बुकिंग के विरूद्ध 6,352 सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी विभिन्न गैस एजेंसियों को 8,460 नए सिलेंडर प्राप्त हुआ हैं, जिससे उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकतानुसार आसानी से गैस उपलब्ध कराई जा सकेगी।डीएम ने बताया कि जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग रोकने के लिए गठित धावा दल हर गतिविधि पर नजर रख रही है।
कोढ़ा प्रखंड में अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज किये जाने से अब तक जिले में ऐसे मामलों में 3 एफआईआर दर्ज हो चुका है।जिला पदाधिकारी ने आम जनों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के अफवाहों के आधार पर पैनिक होने की आवश्यकता नही है और न हीं गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाएं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों को निर्बाध आपूर्ति का निर्देश दिए गया है।उन्होंने गैस से जुड़ी शिकायत जिलास्तरीय हेल्पलाइन नंबर 06452-239025 एवं 239026 पर दर्ज करने की बात कही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी , अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार तथा डीपीआरओ अभिषेक रंजन मौजूद रहे।
रिपोर्ट: सत्येंदु सुमन


























