कटिहार–रमजान का आखिरी दिन पर रोजेदारों में उत्साह देखा गया।आज ईद मनाया जाएगा।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वयंसेवी संस्था अल-मदद- फाउन्डेशन कटिहार की ओर से जरुरतमंद रोजेदार परिवारों के बीच एक सौ से अधिक ईद के जरुरी सामानों का पैकेट वितरण किया गया।
शहर के रामपारा,चौधरी मोहल्ला,बैगना मुहल्ले तथा डंडखोरा प्रखंड के डंडखोरा, सौरिया, भमरैली,मगुरजान और कंदरपेली के गांवों में संस्था के पदाधिकारियों ने चिह्नित परिवारों को ईदी किट पहुंचाया।सभी किटों में साड़ी,लुंगी, टोपी, सेवई,चावल,सूरमा,साबुन जैसे ईद मनाने का अतिआवश्यक सामान था।
गरीबी के कारण त्योहार का सामान जुटाने में असमर्थ परिवारों के चेहरे पर ईद किट मिलने खुशी देखी गई। फाउन्डेशन के अध्यक्ष मुश्ताक आजम ने बताया कि हमारी संस्था जनसहयोग से प्राप्त राशि का गरीब एवं लाचार लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहती है।
संस्था की ओर से गर्मी के दिनों मे सार्वजनिक जगहों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था,लाचार लोगों को इलाज में सहयोग तथा बच्चों को बैग,कापी, किताब, पेंसिल आदि मुहैया कराया जाता है।वहीं विगत कई वर्षों से गरीब परिवारों को ईदी पैकेट भेट कर ईद मनाने में सहयोग करने के सामाजिक दायित्वों का भी संस्था निर्वहन करती है।इस बार भी एक सौ अधिक किट का वितरण किया गया है।वितरण कार्यक्रम में संस्था के सचिव मो.रईस सहित अन्य कई सक्रिय रुप से शामिल रहे।


























