देशी कट्टा बरामद
बरारी /कटिहार – सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो,वीडियो वायरल करने के मामले में बरारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रौनिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा देशी कट्टा के साथ फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है । सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा गांव में छापेमारी की गई ।
छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा , जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश पासवान (41) पिता स्वर्गीय दिनेश पासवान निवासी रौनिया थाना बरारी जिला कटिहार बताया। तलाशी के क्रम में उसके घर से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया ।
इसके बाद अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करते हुए बरारी थाना कांड संख्या 70/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई । पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



























